Get App

लगातार 5वें दिन रही बिटकॉइन में गिरावट, Dogecoin 5% और शीबा इनु 9% गिरा

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज भी गिरावट जारी है। बिटकॉइन की कीमत में लगातर 5 दिन से गिरावट जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 1:31 PM
लगातार 5वें दिन रही बिटकॉइन में गिरावट, Dogecoin 5% और शीबा इनु 9% गिरा
बिटकॉइन में लगातार पाचवें दिन रही गिरावट।

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज भी गिरावट जारी है। बिटकॉइन की कीमत में लगातर 5 दिन से गिरावट जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 3 फीसदी की गिरावट के साथ 23,428 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

ईथर

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,849 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बीते शनिवार को क्रिप्टो बाजार में ईथर ने 2,000 डॉलर के लेवल को पार कर गया था। ये लेवल ईथर ने 31 मई के बाद पहली बार पार किया था। ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड जिसे मर्ज का नाम दिया गया है, वह अगले महीने 15 सितंबर को पूरा हो जाएगा।

शीबा इनु और dogecoin

सब समाचार

+ और भी पढ़ें