Intel Layoffs: चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इंटेल छंटनी करने जा रही है। लागत कम करने के उद्देश्य से कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में 15% से अधिक की कटौती करेगी। इसके तहत 15000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर ने 2024 की दूसरी तिमाही यानि कि अप्रैल-जून की आय जारी होने के बाद कर्मचारियों को लिखे एक नोट में कहा, 'हम 2025 में लागत में 10 अरब डॉलर की बचत करने की योजना बना रहे हैं, और इसमें हमारे कर्मचारियों की संख्या में 15% या लगभग 15000 कर्मचारियों की कमी करना शामिल है। अधिकांश जॉब कट एक्शंस इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे।"
