Get App

Hurun India Rich List: मुकेश अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, गौतम अदाणी को छोड़ा पीछे

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गौतम अदाणी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ एक बार फिर सबसे अमीर भारतीय का खिताब अपने नाम कर लिया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, मुकेश अंबानी अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अदाणी की संपत्ति में गिरावट के पीछे मुख्य वजह अदाणी ग्रुप के शेयरों में इस साल आई तगड़ी गिरावट है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:16 PM
Hurun India Rich List: मुकेश अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, गौतम अदाणी को छोड़ा पीछे
Byju's के फाउंडर बायजू रवींद्रन सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गौतम अदाणी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ एक बार फिर सबसे अमीर भारतीय का खिताब अपने नाम कर लिया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, मुकेश अंबानी अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अदाणी की संपत्ति में गिरावट के पीछे मुख्य वजह अदाणी ग्रुप के शेयरों में इस साल आई तगड़ी गिरावट है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, गौतम अदाणी अब देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस बीच एडडेट स्टार्टअप बायजूज (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। कई निवेशकों की ओर से बायजूज की वैल्यूएशन घटाए जाने के चलते रवींद्रन की संपत्ति में कमी आई है।

साइरस एस पूनावाला और उनका परिवार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वहीं उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला व उनकी फैमिली और नीरज बजाज और उनकी फैमिली ने इस साल फिर देश के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में वापसी की। उन्होंने विनोद शांतिलाल अदानी और कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक का जगह लिया, जो अब टॉप-10 रैंकिंग से फिसल गए हैं।

टॉप-10 अमीरों में सिर्फ गौतम अदाणी और राधाकिशन दमानी ही ऐसे 2 उद्योगपति हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें