Get App

Airtel Uganda IPO: अब युगांडा में लिस्ट होगी एयरटेल, बन जाएगी सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी

Airtel Uganda IPO: घरेलू मार्केट में लिस्टेड टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एयरेटल (Airtel) की अब युगांडा में लिस्ट होने की तैयारी है। एयरटेल युगांडा (Airtel Uganda) वहां का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई है। कंपनी ने आज इससे जुड़ा ऐलान किया। एयरटेल युगांडा के मुताबिक आईपीओ के जरिए इसकी योजना 80 हजार करोड़ शिलिंग्स (21.6 करोड़ डॉलर यानी 1786.90 करोड़ रुपये) जुटाने की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 5:19 PM
Airtel Uganda IPO: अब युगांडा में लिस्ट होगी एयरटेल, बन जाएगी सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी
एयरटेल युगांडा 1995 से मोबाइल टेलीकॉम सर्विसेज दे रही है। पहले इसका नाम सेलटेल युगांडा था लेकिन जून 2010 में भारती एयरटेल ने इसे खरीद लिया था और फिर इसका नाम एयरटेल युगांडा हो गया।

Airtel Uganda IPO: घरेलू मार्केट में लिस्टेड टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एयरेटल (Airtel) की अब युगांडा में लिस्ट होने की तैयारी है। एयरटेल युगांडा (Airtel Uganda) वहां का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई है। कंपनी ने आज इससे जुड़ा ऐलान किया। एयरटेल युगांडा के मुताबिक आईपीओ के जरिए इसकी योजना 80 हजार करोड़ शिलिंग्स (21.6 करोड़ डॉलर यानी 1786.90 करोड़ रुपये) जुटाने की है। कंपनी के एमडी मनोज मुरली ने कहा कि यह आईपीओ खुल चुका है और इसमें अगले महीने 13 अक्टूबर तक पैसे लगा सकेंगे। इसके बाद शेयरों की एक्सचेंज पर 31 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी।

Airtel Uganda IPO के लिए यह भाव हुआ है तय

एयरटेल युगांडा के शेयरों का भाव 100 शिलिंग्स (56.96 रुपये) फिक्स हुआ है और इसके हिसाब से कंपनी की वैल्यू 4 लाख करोड़ शिलिंग्स (2.28 लाख करोड़ रुपये) बैठ रही है। अगर यह आईपीओ सफल होता है तो एयरटेल युगांडा मार्केट वैल्यू के हिसाब से यह वहां की सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी। इस आईपीओ के जरिए एयरटेल अफ्रीका 800 करोड़ शेयर यानी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। युगांडा ने टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 20 फीसदी बेचने को कहा है ताकि लोकल शेयरहोल्डिंग बढ़ाई जा सके और कैपिटल मार्केट को मजबूती मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें