दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी NVIDIA ने शुक्रवार 8 सितंबर को दो बड़े भारतीय कारोबारी समूहों के साथ साझेदारी का ऐलान किया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और टाटा ग्रुप (Tata Group) शामिल हैं। यह साझेदारी सिर्फ न सिर्फ भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि इससे देश के टेक टैलेंट को बड़े पैमाने पर रिस्किलिंग और अपस्किलिंग करने में भी इससे मदद मिलेगी।
