Get App

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं आक के पत्ते, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Aak Leaves For Diabetes: आक का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है और यह नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज के मरीज इसके पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, यह कब्ज, दांतों की समस्याओं, दस्त और जोड़ों के दर्द में भी लाभकारी होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं आक के पत्ते, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Aak Leaves For Diabetes: आक के पत्तों से एक सफेद द्रव निकलता है जो आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।

डायबिटीज आज के समय में एक बेहद सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो एक बार हो जाए तो जीवनभर साथ रहती है। ये बीमारी शरीर में इंसुलिन की गड़बड़ी के कारण होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है। हालांकि डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन सही खानपान, रोजमर्रा की एक्टिविटी और आयुर्वेदिक उपायों से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। भारत में सदियों से कई जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तरीकों से गंभीर बीमारियों का इलाज होता आया है। इन्हीं में से एक है – आक का पौधा, जिसे आयुर्वेद में बेहद चमत्कारी माना गया है।

खासकर इसके पत्ते डायबिटीज कंट्रोल में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर इन पत्तों का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को नेचुरल रूप से कम करने में मदद कर सकता है, बिना किसी साइड इफेक्ट के।

तलवों पर लगाइए आक के पत्ते

आक के पत्तों को खाने की बजाय यदि आप इन्हें अपने पैरों के तलवों पर कुछ समय के लिए लगाते हैं, तो ये ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। रात में सोने से पहले पत्ते लगाकर मोजे पहनें और सुबह उन्हें हटा दें। इस आसान उपाय से ब्लड शुगर नैचुरली कंट्रोल में आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें