Get App

Diabetes: मखाना से हाई ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

Diabetes: मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम,मैग्नीशियम और फाइबर्स जैसे कई मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना किसी दवा से कम नहीं हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 06, 2024 पर 7:17 AM
Diabetes: मखाना से हाई ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे
Diabetes: मखाने के सेवन से कोलेस्ट्रॉल जैसी अन्य तमाम बीमारियों को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीज इन दिनों दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते आज कल के युवा भी डायबिटीज जैसी बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है। जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर की हमेशा जांच करते रहना चाहिए। इससे बीमारी से बचने में मदद मिलती है। कई ऐसे प्राकृतिक फूड्स हैं। जिनसे शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। ऐसे ही मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसे हेल्दी स्नैक्स के रूप में भी खूब खाया जाता है। मखाना एक प्रकार का बीज है। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है।

मखाना, कमल के बीज या फिर जिसे हम अंग्रेजी में फॉक्स नट्स के नाम से भी जानते हैं। यह एंटी-डायबिटिक प्रभावों के लिए जाना जाता है। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपका ब्‍लड शुगर लेवल ऊपर-नीचे होता रहता है, तो आपको अपनी डाइट में मखानों का सेवन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज के लिए मखाना है रामबाण

मखाना एक कम ग्लाइसेमिक वाला फूड है। इसमें मौजूद स्टार्च बॉडी में डाइजेस्ट होकर धीरे धीरे अब्सोर्ब किया जाता है। जिससे बॉडी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल और स्टेबल रहता है। मखाना में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर युक्त फूड्स ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को कम करते हैं। मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सेल्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज से बचाते हैं। यह इंसुलिन लेवल को मेंटेन करते हैं। मखाना में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है, जो ऑक्सीजन की सप्लाई कर ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें