बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली और ठंडक का अहसास तो होता है, लेकिन इसी मौसम के साथ कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। खासकर मलेरिया जैसी बीमारी, जो हर साल मानसून के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बनाती है। इस समय दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में मलेरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार हो रही बारिश, जगह-जगह जलभराव और साफ-सफाई की कमी मच्छरों के पनपने का कारण बनते हैं, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि लोग न सिर्फ अपने घर बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ और सूखा रखें।
