Bihar Police 2023 Admit Card: बिहार पुलिस कांटेबल भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड के साथ CSBC ने परीक्षा के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद किसी तरह की गलती पाए जाने पर फौरन बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
