Get App

Bihar STET Result 2023: बिहार STET 2023 रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे होगा जारी, जानिए कैसे करें चेक

Bihar STET Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज यानी 3 अक्टूबर के दिन दोपहर में 2.30 बजे STET परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंक लाना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंक हासिल करना होगा

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 10:53 AM
Bihar STET Result 2023: बिहार STET 2023 रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे होगा जारी, जानिए कैसे करें चेक
Bihar STET Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा।

Bihar STET Result 2023: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test -STET) 2023 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया जाएगा। इसके नतीजे बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से आज 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 45 फीसदी अंक हासिल करना होगा। बिहार STET 2023 की परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच दो सत्रों में कराई गई थी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था।

वहीं दूसरा पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। BSEB STET 2023 में पेपर 1 हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू विषयों के लिए आयोजित किया गया था। वहीं, पेपर 2 अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, मैथिली और वाणिज्य के लिए आयोजित किया गया था।

Bihar STET Result ऐसे करें चेक

1 - सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबइसाइट bsebstet.com पर जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें