Get App

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से की मुलाकात, बोले- 'कानून को अपना काम करने दें'

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग पुनिया ने बताया, 'गृह मंत्री के साथ हमारी एक मीटिंग हुई है। मैं इससे ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता।' बताया जा रहा है कि अमित शाह ने उन्हें आश्वस्त किया है कि कानून सबके लिए बराबर है और वह अपना काम करेगा। बैठक कथित तौर पर शनिवार रात 11 बजे शुरू हुई और दो घंटे से अधिक समय तक चली।

Akhileshअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 12:27 PM
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से की मुलाकात, बोले- 'कानून को अपना काम करने दें'
Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों (Protesting Wrestlers) ने शनिवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से उनके आवास पर मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने पुष्टि की है कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि, उन्होंने इस मुलाकाता के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पहलवानों की 5 दिन की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले गृह मंत्री ने उनसे मुलाकात की है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक चली। आधी रात के बाद तक हुई मीटिंग में अमित शाह के साथ ओलंपिक मेडल विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक काफी समय तक बात करते रहे। NDTV की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमित शाह ने पहलवानों को आश्वासन दिया कि कानून सभी के लिए समान है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने पहलवानों से कहा, 'कानून को अपना काम करने दीजिए।'

दो घंटे से अधिक चली मुलाकात

बैठक कथित तौर पर शनिवार रात 11 बजे शुरू हुई और दो घंटे से अधिक समय तक चली। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगट और सत्यव्रत कादियान ने अमित शाह से मुलाकात की। पहलवानों ने कथित तौर पर WFI के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें