Get App

ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, बरगढ़ में मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतरीं

Odisha Train Accident: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा, "बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है।"

Akhileshअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 12:02 PM
ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, बरगढ़ में मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतरीं
Odisha Train Accident: इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है

ओडिशा (Odisha Train Accident) में एक और ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। ओडिशा के बारगढ़ (Bargarh) में सोमवार को एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। बता दें कि इससे पहले ओडिशा के बालासोर (Balasore Train Accident) में दो मई की शाम भीषण ट्रेन हादसा हो गया था, जिसमें 275 लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक लोग घायल हैं। हालांकि, ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के 51 घंटे बाद पटरियों पर एक बार फिर गाड़ी दौड़ने लगी है। ट्रेन दुर्घटना बालासोर जिले में बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुई।

ओडिशा के बालासोर में हादसे वाली जगह पर सोमवार सुबह से रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। रविवार देर रात मालगाड़ी का ट्रायल किया गया था। इस मौके पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे। उन्होंने मालगाड़ी को हाथ जोड़कर रवाना किया। इस दौरान वह मृतकों के परिवारों का जिक्र कर रोने लगे।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा, "बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है।" रलेव ने कहा कि यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें