Get App

Congress President Result: मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पद, बोले- कार्यकर्ताओं की तरह करना है काम

Congress President Result Live: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि कुल 9,385 वोटों की गिनती हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट और डॉ. शशि थरूर को 1,072 वोट मिले

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 7:37 PM
Congress President Result: मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पद, बोले- कार्यकर्ताओं की तरह करना है काम
मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पद

Congress President Election Result 2022: कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। खड़ने ने पार्टी के शीर्ष पद के लिए हुए चुनाव में 7897 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि उनके सामने मैदान में उतरे शाशि थरूर को 1072 वोट मिले।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि कुल 9,385 वोटों की गिनती हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट और डॉ. शशि थरूर को 1,072 वोट मिले। इसके अलावा 416 वोट को रद्द कर दिया गया।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया को बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर से 8 गुना वोट हासिल किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें