Get App

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, CM हेमंत सोरेने ने जताया दुख, बोले- हमारे टाइगर नहीं रहे

नवंबर में 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनका लंग ट्रांसप्लांट हुआ था। गिरिडीह में डुमरी विधानसभा सीट से विधायक जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) को पिछले महीने राज्य के बजट सत्र के दौरान बीमार पड़ने के बाद चेन्नई ले जाया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 12:36 PM
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, CM हेमंत सोरेने ने जताया दुख, बोले- हमारे टाइगर नहीं रहे
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन (FILE PHOTO)

झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली। नवंबर में 2020 में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद उनका लंग ट्रांसप्लांट हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता के निधन की पुष्टि की और इसे "अपूरणीय क्षति" बताया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

गिरिडीह में डुमरी विधानसभा सीट से विधायक जगरनाथ महतो को पिछले महीने राज्य के बजट सत्र के दौरान बीमार पड़ने के बाद चेन्नई ले जाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें