Get App

बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का मशहूर सराय काले खां चौक, केंद्र सरकार ने किया नाम बदलने का ऐलान

दिल्ली का प्रतिष्ठित सराय काले खां चौक, अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही चौक के पास बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह नाम दिल्ली और देश के लोगों को प्रेरित करने का काम करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 11:17 PM
बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का मशहूर सराय काले खां चौक, केंद्र सरकार ने किया नाम बदलने का ऐलान

केंद्र सरकार ने शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को दिल्ली के सराय काले खां ISBT चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर यह जानकारी देशवासियों के साथ साझा की है।

इस मौके पर चौक के पास ही बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है। चौक का नाम बदले जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह नाम दिल्ली और देश के लोगों को प्रेरित करने का काम करेगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर ने इस ऐतिहासिक बदलाव  का ऐलान किया है। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि यहां ISBT बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरित होंगे।"

इस ऐतिहासिक पल पर अमित शाह ने अपने X पर लिखा "आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली के बांसेरा उद्यान में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मोदी सरकार की ओर से सराय काले खां चौक का नाम बदलकर ‘भगवान बिरसा मुंडा चौक’ करने का निर्णय भी लिया गया। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें