एक व्यक्ति के जीवन में उसका पिता बेहद अहम भूमिका निभाता है। बिना पिता के बच्चों का जीवन अधूरा होता है। पिता की कमी माँ भी पूरी नहीं कर सकती है। हर साल जून महीने का तीसरा रविवार पिताओं को समर्पित है। यानी इस दिन फादर्स डे मनाया जाता है। आज 16 जून को भारत समेत दुनिया भर में फादर्स डे (Father's Day 2024) मनाया जा रहा है। ऐसे में इस अवसर पर लोग अपने पिता को खुश करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। इस मौके पर आप भी अपने पिता जी से मैसेज के जरिए शुभ संदेश, दिल की बातें कर सकते हैं।
