Get App

'जो यात्री चांद पर गए हैं, मैं उनको सलाम करता हूं', चंद्रयान पर इन नेताओं का बयान सुन सिर पकड़ लेंगे आप

Chandrayaan-3: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने की भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित देश के सभी लोगों ने खुशी जताई है। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया

Akhileshअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 1:11 PM
'जो यात्री चांद पर गए हैं, मैं उनको सलाम करता हूं', चंद्रयान पर इन नेताओं का बयान सुन सिर पकड़ लेंगे आप
Chandrayaan-3: राजस्थान के एक मंत्री ने गलती से 'चंद्रयान-3' मिशन में भाग लेने वाले 'यात्रियों' को सलाम कर डाला

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को सफलतापूर्वक उतारने की भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित देश के सभी लोगों ने खुशी जताई है। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया। इस बीच, राजस्थान के एक मंत्री ने बुधवार को गलती से 'चंद्रयान-3' मिशन में भाग लेने वाले 'यात्रियों' को सलाम कर डाला। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान के मानव रहित लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ घंटे पहले यह बात कही।

अशोक चांदना ने राजधानी जयपुर में एक कार्यक्रम से इतर चंद्रयान-3 की सफलता पर पत्रकारों से कहा, "अगर हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई …तो हमारे जो यात्री गए हैं मैं उनको सलाम करता हूं। हमारा देश, विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान में एक कदम और आगे बढ़ा, उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Landing: मिलिए, ISRO के उन हीरो से, जिनकी वजह से भारत के चांद पर पड़े कदम

इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। तमाम पार्टियों के राजनेता इस कामयाबी पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इस उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें