Seasons of Japan: मौसम की जब भी बात आत है तो हर कोई इसके बारे में जानने की कोशिश करता है। जैसे ही मौसम विभाग ने कह दिया है कि आज यहां बारिश होगी तो लोग फौरन अपने इलाके के बारे में जानने की कोशिश में जुट जाते हैं। वैसे तो आमतौर पर मालूम है कि गर्मी बारिश और ठंड का मौसम हर साल आता है। दुनिया भर में 4 तरह का मौसम माना गया है। वहीं भारत में 6 तरह का मौसम होता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं जापान की। यहां 72 तरह का मौसम होता है। आम आदमी के लिए यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
