Get App

Mumbai Rains: मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण अनेक स्थानों पर जलभराव देखने को मिला, जिससे ट्रेन और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। शहर में 24 घंटे के दौरान 124 मिमी बारिश हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 4:54 PM
Mumbai Rains: मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
IMD ने 6-8 जुलाई तक दक्षिण कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है

Mumbai Rains Update: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण राजधानी मुंबई में पानी भर गया है। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अनेक स्थानों पर जलभराव देखने को मिला, जिससे ट्रेन और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। मुंबई में लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जन-जीवन बेहाल है। शहर में 24 घंटे के दौरान 124 मिमी बारिश हुई है।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

इस बीच, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने महाराष्ट्र में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में मंगलवार सुबह से ही रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यानी 6 से 8 जुलाई के दौरान महाराष्ट्र में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें