Get App

नेपाल में आलू-प्याज के लिए मचा हाहाकार! भारत से सब्जियों की सप्लाई बंद, जानें क्या है वजह

Nepal: विपक्षी सांसदों ने नेपाल सरकार के कदम की आलोचना करते हुए तर्क दिया है कि यह कम आय वाले परिवारों को खाद्य असुरक्षा के प्रति संवेदनशील बना देगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से उन लोगों की पीड़ा को बढ़ा देगा जो पहले से ही आसमान छूती महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं

Akhileshअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 12:43 PM
नेपाल में आलू-प्याज के लिए मचा हाहाकार! भारत से सब्जियों की सप्लाई बंद, जानें क्या है वजह
नेपाल अपने जरूरत का लगभग सारा का सारा प्याज पड़ोसी देश भारत से आयात करता है

नेपाल (Nepal) के व्यापारियों ने भारत से प्याज, आलू और अन्य सब्जियों का आयात बंद कर दिया है। नेपाल के व्यापारियों ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले महीने इन उत्पादों पर 13 प्रतिशत का वैट यानी वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) लगा दिया है, जिसके बाद उन्होंने इनका आयात बंद कर दिया है। विपक्षी सांसदों ने नेपाल सरकार के कदम की आलोचना करते हुए तर्क दिया है कि यह कम आय वाले परिवारों को खाद्य असुरक्षा के प्रति संवेदनशील बना देगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से उन लोगों की पीड़ा को बढ़ा देगा जो पहले से ही आसमान छूती महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं।

पीटीआई के मुताबिक, 29 मई को संसद में पेश किए गए वित्त विधेयक के अनुसार, भारत से आयातित प्याज, आलू और अन्य सब्जियों और फलों पर अब 13 प्रतिशत वैट लगेगा। वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय किसानों की रक्षा करना और आयात में कटौती करना है। बता दें कि नेपाल अपने जरूरत का लगभग सारा का सारा प्याज पड़ोसी देश भारत से आयात करता है।

1,73,829 टन प्याज का किया आयात

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल उसने भारत से 1,73,829 टन प्याज का आयात किया था। नेपाल आलू उगाता है जो लगभग 60 प्रतिशत स्थानीय मांग को पूरा करता है, जबकि शेष आलू का भारत से भी आयात किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें