Get App

Shaheed Diwas: जब आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई थी फांसी

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 11:48 AM
Shaheed Diwas: जब आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई थी फांसी
तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है

Shaheed Diwas: देश और दुनिया के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं, लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को आज ही के दिन ब्रिटिश शासन ने 91 साल पहले फांसी पर लटका दिया था।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साल 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को फांसी दी गई थी। इस दिन को क्रांतिकारियों के सम्मान में शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! अब दिल्ली से मुंबई 12 घंटे और मुंबई से श्रीनगर का सफर सिर्फ 20 घंटे में होगा पूरा

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था। इसलिए, उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें