हमारे आस पास कई सारे ऐसे वाकये और घटनाएं होती हैं जिनको सुनकर अजीब भी लगता है और उस पर काफी हैरानी भी होती है। अब ऐसा ही एक वाकया एक बेसबॉल स्टेडियम के बाहर से भी सामने आया है। दरअसल एक दर्शक जो कि एक बेसबॉल मैच देखने गया था उसे वापस भेज दिया गया। दर्शक को वापस भेजने की वजह बेहद ही ज्यादा हैरान करने वाली है। CBS न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति को इसलिए बेसबॉल मैच देखने के लिए मना कर दिया गया क्योंकि वह स्टेडियम अपने पालतू मगरमच्छ के साथ आया था।
