Get App

इस चाय की दुकान पर अगर कस्टमर ने नहीं की शालीन होकर बात, तो देने होंगे दोगुने पैसे

प्रेस्टन में स्थित एक चाय की दुकान पर अगर कोई ग्राहक अकड़ कर या रुखे स्वर में बात करता है, तो उसे चाय पीने के लिए दोगुने पैसे चुकाने पड़ते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 16, 2022 पर 11:05 AM
इस चाय की दुकान पर अगर कस्टमर ने नहीं की शालीन होकर बात, तो देने होंगे दोगुने पैसे
इस कैफे ने अपनी 'देसी चाय' की कीमत 5 पाउंड (करीब 460 रुपये) रखी हैं

इंसान विनम्र हो तो उसके अपने फायदे हैं। ब्रिटेन का एक कैफे अपने ग्राहकों को यहीं सिखाने में लगा हुआ है। प्रेस्टन में स्थित इस चाय की दुकान पर अगर कोई ग्राहक अकड़ कर या रुखे स्वर में बात करता है, तो उसे चाय पीने के लिए दोगुने पैसे चुकाने पड़ते हैं।

रिपोर्ट्स के मुकाबिक, इस कैफे ने अपनी 'देसी चाय' की कीमत 5 पाउंड (करीब 460 रुपये) रखी हैं। हालांकि यह कीमत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है, जो दुकान पर आकर रुखे स्वर में सीधे 'एक देसी चाय' कहते हुए इसका ऑर्डर देंगे।

वहीं अगर ग्राहक थोड़े शालीन होकर यह कहें कि 'कृपया एक देसी चाय', तो उनके लिए इस चाय की कीमत तुंरत घटकर 3 डॉलर (करीब 275 रुपये) हो जाएगी। इसके अलावा अगर किसी ग्राहक ने यह कहा कि 'हैलो, कृपया एक देसी चाय', तो उसके लिए यह कीमत और घटकर 1.90 पाउंड (करीब 175 रुपये) पर आ जाएगी।

कैफे के मालिक 29 वर्षीय उस्मान हुसैन का कहना है कि कीमतों में इतना भारी अंतर इसलिए रखा गया है ताकि लोगों को यह दिलाया जा सके कि विनम्र या शालीन होने और अच्छे शिष्टाचार के साथ पेश होना कितना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें