Weather Updates: देशभर में कई क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और पुर्वोत्तर तक के कई इलाको में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ इलाकों में हीटवेव (लू) का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ उत्तरी पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में कई जगह बिजली गिरने के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 अप्रैल तक बारिश का अनुमान जताया गया है।
