Get App

How to check Tata Tech IPO Allotment: तगड़े इश्यू का ऐसे चेक करें अलॉटमेंट, इतने लिस्टिंग मुनाफे की है गुंजाइश

How to check Tata Tech IPO Allotment Status: करीब 19 साल बाद टाटा का कोई आईपीओ खुला था। ऑफर फॉर सेल का इश्यू होने के बावजूद टाटा टेक (Tata Tech) के आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला और 69 गुना से अधिक भरा। ग्रे मार्केट में इसकी स्थिति काफी मजबूत दिख रही है जिससे लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे के आसार दिख रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 1:27 PM
How to check Tata Tech IPO Allotment: तगड़े इश्यू का ऐसे चेक करें अलॉटमेंट, इतने लिस्टिंग मुनाफे की है गुंजाइश
Tata Tech IPO: टाटा टेक का ₹3,042.51 करोड़ का आईपीओ 69.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

How to check Tata Tech IPO Allotment Status: करीब 19 साल बाद टाटा का कोई आईपीओ खुला था। ऑफर फॉर सेल का इश्यू होने के बावजूद टाटा टेक (Tata Tech) के आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला और 69 गुना से अधिक भरा। ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से यह ₹414 की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है यानी कि लिस्टिंग पर आईपीओ निवेशकों को करीब 83 फीसदी मुनाफा मिलने के आसार हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय लिस्टिंग डे के दिन के मार्केट सेंटिमेंट और कंपनी की कारोबारी सेहत के आधार पर शेयरों की एंट्री होती है।

अब अलॉटमेंट की बात करें तो इसका अलॉटमेंट 28 नवंबर को फाइनल हो सकता है। आईपीओ का प्राइस बैंड 475-500 रुपये प्रति शेयर था। शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद स्टेटस चेक करने का तरीका नीचे दिया जा रहा है। शेयरों की 30 नवंबर को BSE और NSE पर एंट्री हो सकती है। ध्यान दें कि इन तारीखों में बदलाव भी हो सकता है।

Tata Top 10: टाटा की बिगेस्ट दस कंपनियां, चेक करें आपके पोर्टफोलियो में कोई है?

Tata Tech IPO Allotment Status

सब समाचार

+ और भी पढ़ें