Get App

Inventurus Knowledge Solutions IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹1120 करोड़, आज 12 दिसंबर से आप भी लगा सकेंगे पैसा

Inventurus Knowledge Solutions IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 8:51 AM
Inventurus Knowledge Solutions IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹1120 करोड़, आज 12 दिसंबर से आप भी लगा सकेंगे पैसा
Inventurus Knowledge Solutions डॉक्टरों और अन्य हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को उनके पेपर वर्क और एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क्स को संभालने में मदद करती है।

Inventurus Knowledge Solutions IPO: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली और हेल्थकेयर एंटरप्राइजेज को सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस का पब्लिक इश्यू आज 12 दिसंबर से खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने कई इंस्टीट्यूशननल इनवेस्टर्स से एंकर बुक के जरिए 1,120.2 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने कहा कि उसने 1,329 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर एंकर इनवेस्टर्स को 84,28,730 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है।

एंकर बुक में हिस्सा लेने वाले इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स में फिडेलिटी फंड्स, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, प्रूडेंशियल हांगकांग, डब्ल्यूएफ एशियन रिकॉनिसेंस फंड, डेस्टिनेशंस इंटरनेशनल इक्विटी फंड, TIMF होल्डिंग्स, HSBC ग्लोबल, पिक्टेट, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, सोसाइटी जेनरल, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज और मकराना डनमोर सिंगापुर फंड शामिल रहे।

इसके अलावा HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, टाटा म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट, व्हाइटओक कैपिटल, बड़ौदा पीएनबी पारिबा एमएफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, नुवामा, एडलवाइस, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, 360 वन, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस, यूनियन एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, SBI जनरल इंश्योरेंस, ट्रस्ट एमएफ और बजाज होल्डिंग्स सहित डॉमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने भी कंपनी में निवेश किया।

कंपनी ने कहा कि एंकर निवेशकों को एलोकेट किए गए कुल 84.28 लाख इक्विटी शेयरों में से 28.09 लाख शेयर 12 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलोकेट किए गए, जिन्होंने कुल 23 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें