Get App

NHAI ने ₹8000 करोड़ के InvIT IPO के लिए 4 इनवेस्टमेंट बैंक​ किए फाइनल

InvITs, टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर रूट के साथ NHAI के लिए एक एसेट मोनेटाइजेशन का सफल तरीका बनकर उभरे हैं। InvIT IPO के जरिए NHAI को रिटेल इनवेस्टर्स सहित निवेशकों के एक व्यापक समूह तक पहुंचने में मदद मिलेगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 3:12 PM
NHAI ने ₹8000 करोड़ के InvIT IPO के लिए 4 इनवेस्टमेंट बैंक​ किए फाइनल
NHAI पहले से एक प्राइवेट InvIT 'नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट' ऑपरेट करता है।

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक नए इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) का IPO ला रहा है। इस पब्लिक इश्यू को मैनेज करने के लिए NHAI ने 4 इनवेस्टमेंट बैंकों- SBI कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल को अपॉइंट किया है। यह बात मनीकंट्रोल को सूत्रों से पता चली है। यह पहली बार है जब NHAI एसेट मोनेटाइजेशन के लिए रिटेल इनवेस्टर्स की ओर रुख कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि NHAI इस प्रस्तावित IPO के जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इससे पहले PowerGrid InvIT IPO ने मई 2021 में 7,735 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह अब तक का सबसे बड़ा InvIT IPO बना हुआ है।

कब आ सकता है यह IPO

सूत्रों में से एक ने कहा, “NHAI इस प्रस्तावित IPO के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों SBI कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल के साथ काम कर रहा है। यह IPO अगले साल के मध्य या दूसरे हाफ तक मार्केट में आ सकता है।” यह NHAI का दूसरा InvIT होगा। NHAI पहले से एक प्राइवेट InvIT 'नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट' (NHIT) ऑपरेट करता है। इसमें ग्लोबल इनवेस्टर्स CPP इनवेस्टमेंट्स और ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान का भी निवेश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें