Get App

OYO IPO: सितंबर के बाद इश्यू लाने की तैयारी, जानिए क्यों कंपनी ने IPO का साइज घटाया

अब ओयो 11 अरब डॉलर की तुलना में 7-8 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर IPO लाने के लिए तैयार है। स्पष्ट है कि कंपनी आईपीओ का साइज घटा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 5:08 PM
OYO IPO: सितंबर के बाद इश्यू लाने की तैयारी, जानिए क्यों कंपनी ने IPO का साइज घटाया
ओयो ने बीते साल अक्टूबर में सेबी से IPO के जरिये 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शुरुआती दस्तावेज फाइल किए थे

OYO IPO : हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल टेक कंपनी ओयो सितंबर के बाद अपना आईपीओ लॉन्च करने पर विचार कर रही है। कंपनी ने स्टॉक मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से अपडेटेड वित्तीय जानकारी जमा करने की अनुमति मांगी है। कंपनी ने बीते साल अक्टूबर में सेबी से IPO के जरिये 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शुरुआती दस्तावेज फाइल किए थे। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, अब वह 11 अरब डॉलर की तुलना में 7-8 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर IPO लाने के लिए तैयार है। स्पष्ट है कि कंपनी आईपीओ का साइज घटा सकती है।

बाजार में सुधार की उम्मीद

सूत्रों ने कहा, ओयो (OYO) की सितंबर तिमाही के बाद IPO लॉन्च करने की योजना का मतलब है कि कंपनी आगे अपना वित्तीय प्रदर्शन और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव में सुधार की उम्मीद कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें