Get App

Srivari Spices and Foods IPO: आटा और मसाला बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Srivari Spices and Foods IPO: मसाला और आटा बेचने वाली दिग्गज कंपनी स्रिवेरी स्पाइसेज एंड फूड्स (Srivari Spices and Foods) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू और कंपनी की पूरी डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 11:36 AM
Srivari Spices and Foods IPO: आटा और मसाला बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
2019 में बनी Srivari Spices and Foods मसाले और चक्की आटा के कारोबार में है। इसका कारोबार मुख्य रूप से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश और उसके आस-पास फैला हुआ है। (File Photo- Pixabay)

Srivari Spices and Foods IPO: मसाला और आटा बेचने वाली दिग्गज कंपनी स्रिवेरी स्पाइसेज एंड फूड्स (Srivari Spices and Foods) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। आईपीओ के लिए तय किए गए प्राइस बैंड के अपर प्राइस से 21 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इस इश्यू का प्राइस बैंड 40-42 रुपये है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Srivari Spices and Foods IPO की डिटेल्स

9 करोड़ रुपये का यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू के लिए 40-42 रुपये का प्राइस बैंड और 3 हजार शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 14 अगस्त को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें