Get App

Swashthik Plascon IPO: पहले दिन अभी आधा भी नहीं भर पाया इश्यू, खुदरा निवेशकों का हिस्सा सबसे अधिक सब्सक्राइब

Swashthik Plascon IPO 1st Day Subscription: बॉटल्स बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक प्लासकॉन का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। पहले दिन अभी तक यह इश्यू आधा भी नहीं भर पाया है। हालांकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा सबसे अधिक सब्सक्राइब हो रहा है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर प्रीमियम भाव पर हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 5:06 PM
Swashthik Plascon IPO: पहले दिन अभी आधा भी नहीं भर पाया इश्यू, खुदरा निवेशकों का हिस्सा सबसे अधिक सब्सक्राइब
Swashthik Plascon IPO 1st Day Subscription: स्वास्तिक प्लासकॉन PET बॉटल्स और PET प्रीफॉर्म्स बनाती है। आज इसका IPO खुला है।

Swashthik Plascon IPO 1st Day Subscription: बॉटल्स बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक प्लासकॉन का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। पहले दिन अभी तक यह इश्यू आधा भी नहीं भर पाया है। हालांकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा सबसे अधिक सब्सक्राइब हो रहा है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 7 रुपये यानी 8.14 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Swashthik Plascon 1st Day Subscription: कैटेगरीवाइज स्थिति

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB): 0.00 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): 0.47 गुना

खुदरा निवेशक: 0.74 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें