TVS Supply Chain IPO: चेन्नई की टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स (TVS Supply Chain Solutions) के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। कंपनी ने इसके आईपीओ के लिए 187-197 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 10-14 अगस्त तक खुला रहेगा जबकि एंकर बुक के लिए यह इश्यू 9 अगस्त को खुलेगा। ग्रे मार्केट की बात करें तो फिलहाल इसके शेयरों की कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। यहां नीचे इस इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार और इसकी वित्तीय सेहत के बारे में जानकारी दी जा रही है।
