Vishnu Prakash IPO: सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) का आईपीओ आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी करने की योजना है। इस इश्यू में अगले हफ्ते सोमवार तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत स्थिति में हैं। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से यह 54 रुपये यानी 54.55 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की मेनबोर्ड यानी बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। कंपनी 13 देशी-विदेशी एंकर निवेशकों से 91.77 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इन्हें 99 रुपये के भाव पर 92.7 लाख शेयर जारी हुए हैं।
