Get App

MP Opinion Poll: इस बार भी मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करती नजर आ रही BJP, सिर्फ एक सीट पर सिमट जाएगी कांग्रेस

MP Lok Sabha Elections Opinion Poll: ओपीनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी के खाते में 55% वोट जाते दिख रहे हैं, तो कांग्रेस का वोट शेयर 38% फीसदी रह सकता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 11:14 PM
MP Opinion Poll: इस बार भी मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करती नजर आ रही BJP, सिर्फ एक सीट पर सिमट जाएगी कांग्रेस
MP Opinion Poll: इस ओपनियन पोल में मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीट BJP के खाते में जाती दिख रही हैं

MP Opinion Poll: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले News18 के मेगा ओपनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए खुशखबरी मिलती नजर आ रही है। इस ओपनियन पोल में मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीट BJP के खाते में जाती दिख रही हैं। ओपनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट में से 28 पर BJP का कब्जा नजर आ रहा है, जबकि कांग्रेस इस बार भी महज एक ही सीट पर सिमटती दिख रही है।

वहीं अगर वोट प्रतिशत की बात करें, तो मध्य प्रदेश में बीजेपी के खाते में 55% वोट जाते दिख रहे हैं, तो कांग्रेस का वोट शेयर 38% फीसदी रह सकता है।

2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में मध्य प्रदेश के 29 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में BJP को 29 में से 28 सीटों पर जीत मिली थी। तब नतीजों के साथ ही यह साफ हो गया था कि मध्यप्रदेश BJP का गढ़ बन चुका है। 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। यह सीट छिंदवाड़ा की थी जहां से कमलनाथ जीते थे।

मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए, 6,090 प्रतिक्रियाओं के सैंपल साइज की योजना बनाई गई थी। हालांकि, 7,014 हासिल हुए थे। पिछले साल विधानसभा चुनावों से ताजा, मध्य प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य लोकसभा चुनावों से पहले कमोबेश सुलझ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें