Get App

BJP की सीटें घटने की ये आर्थिक वजहें हो सकती हैं, RBI के सर्वे से मिले संकेत

लोकसभा चुनावों में BJP की सीटें घटने की वजह तलाशी जा रही है। इस बीच, RBI के एक सर्वे इस बारे में कुछ संकेत मिले हैं। आरबीआई के मई के अर्बन कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे ने ऐसी कई बातें बताई हैं, जो बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजहें हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 11:28 AM
BJP की सीटें घटने की ये आर्थिक वजहें हो सकती हैं, RBI के सर्वे से मिले संकेत
यह इंडेक्स यह बताता है कि आर्थिक स्थिति के बारे में लोग क्या महसूस कर रहे हैं।

लोकसभा चुनावों में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन का विश्लेषण जारी है। सीटें घटने की वजह तलाशी जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों की तकलीफ एक बड़ी वजह मानी जा रही है। लेकिन, आरबीआई के मई के अर्बन कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे से पता चला है कि शहरी उपभोक्ता भी खुश नहीं हैं। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे का करेंट सिचुएशन इंडेक्स मई में घटा है। यह मार्च के 98.5 से घटकर मई में 97.1 पर आ गया। यह इंडेक्स यह बताता है कि आर्थिक स्थिति के बारे में लोग क्या महसूस कर रहे हैं। इंडेक्स 100 से कम होने का मतलब यह माना जाता है कि लोगों में निराशा है।

रोजगार के मामले में लोगों में निराशा

देश में रोजगार (Employment) को लेकर लोगों की सोच अच्छी नहीं है। सर्वे (RBI Survey) में शामिल 36.8 फीसदी लोगों का मानना था कि एक साल पहले के मुकाबले रोजगार के मामले में उनकी स्थिति बेहतर हुई है। 40.2 फीसदी लोगों का मानना था कि रोजगार के लिहाज से स्थिति एक साल पहले के मुकाबले खराब हुई है। बीते एक साल में इनकम के बारे में भी लोगों की सोच निराशावादी थी। हालांकि, मई में ऐसी लोगों की संख्या ज्यादा रही, जिनका मानना था कि बीते एक साल में उनकी इनकम बढ़ी है। लेकिन, नवंबर 2023 के मुकाबले इस मोर्चे पर हालात खराब हैं।

लोगों को महंगाई बढ़ने की आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें