लंबे समय तक सस्पेंस बरकरार रहने के बाद आखिरकार सामने आया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी के पर्चा दाखिल करने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कांग्रेस पार्टी के दो फाड़ होने की भविष्यवाणी की है। प्रियंका गांधी के पूर्व सहयोगी प्रमोद कृष्णन ने दावा किया कि जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी सीट छोड़ी, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी मौजूदा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और इससे पार्टी दो गुटों में बंट सकती है- एक राहुल गांधी की और दूसरी प्रियंका गांधी की। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी को रायबरेली की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए।