Get App

अदाणी ग्रीन एनर्जी का चौथा हाइब्रिड पावर प्लांट चालू, 8,024 MW पहुंची कंपनी की उत्पादन क्षमता, शेयरों में अपर सर्किट

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का चौथा हाइब्रिड पावर प्लांट राजस्थान के जैसलमेर में चालू हो गया है। इसके साथ की कंपनी का चालू अवस्था वाला रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो बढ़कर 8,024 मेगावॉट है, जो पूरे देश की किसी भी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी से अधिक है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 7:42 PM
अदाणी ग्रीन एनर्जी का चौथा हाइब्रिड पावर प्लांट चालू, 8,024 MW पहुंची कंपनी की उत्पादन क्षमता, शेयरों में अपर सर्किट
अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर आज 5% उछलकर 561.75 रुपये के भाव पर बंद हुए

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का चौथा हाइब्रिड पावर प्लांट राजस्थान के जैसलमेर में चालू हो गया है। इसके साथ की कंपनी का चालू अवस्था वाला रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो बढ़कर 8,024 मेगावॉट पहुंच गया, जो पूरे देश की किसी भी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी से अधिक है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार 3 मार्च को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "इस नए हाइब्रिड पावर प्लांट की संयुक्त ऑपरेशनल उत्पादन क्षमता 700 मेगावॉट है। साथ ही प्लांट के पास 25 सालों के लिए 3.24 रुपये प्रति किलोवॉट के भाव पर पावर परचेज एग्रीमेंट भी है।"

इस प्लांट में 600 मेगावॉट के सोलर और 510 मेगावॉट की विंड एनर्जी यूनिट का मिश्रण है। इसके साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी का ऑपरेटिंग विंड-सोलर हाइब्रिड पोर्टफोलियो अब बढ़कर 2,140 मेगावॉट है, जो पूरी दुनिया की किसी भी कंपनी से अधिक है।

कंपनी ने अपना पहला हाइब्रिड पावर प्लांट मई 2022 में शुरू किया था, जो 390 मेगावॉट का था। इसके बाद इसके सितंबर 2022 में 600 मेगावॉट का एक हाइब्रिड पावर प्लांट शुरू किया था, जो दुनिया का सबसे बड़ा को-लोकेटेड हाइब्रिड पावर प्लांट है। वहीं कंपनी ने अपना तीसरा हाइब्रिड प्लांट दिसंबर 2022 में शुरू किया था, जो 450 मेगावॉट का था। ये तीनों पावर प्लांट भी जैसलमेर में ही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें