BSE Share Price: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर बुधवार 18 सितंबर को कारोबार के दौरान 15% तक उछल गए। इसके साथ ही शेयर 3,830 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। पिछले 4 दिनों में इस शेयर में करीब 32 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले करीब 2 महीनों में इसने 80% की उछाल दर्ज की है। हालांकि टेक्निकल एनालिस्ट्स का कहना है कि इतनी तेजी के बाद यह शेयर अब 'ओवरबॉट' यानी हद से अधिक खरीदारी वाले जोन में आ गया है।
