Buzzing Stocks: भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी आज 10 जनवरी को मामूली गिरावट के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इससे पहले 9 जनवरी को शेयर बाजार में मजबूत तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी। हालांकि आखिरी घंटे में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी बढ़त खो दी और मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इस बीच आइए उन शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर एक्शन देखने को मिल सकता है-