Get App

इन शेयरों के F&O के लिए बदल जाएगा लॉट साइज, चेक कर अपडेट करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

अगर आप स्टॉक के डेरिवेटिव्स में पोजिशन लेते हैं तो अगले महीने से मई (कुछ शेयरों के लिए जुलाई) या इससे बाद की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए स्ट्रैटेजी में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कुछ स्टॉक्स के लिए लॉट साइज बढ़ा दिया है तो कुछ स्टॉक्स के लॉट साइज को घटा दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 29, 2024 पर 4:37 PM
इन शेयरों के F&O के लिए बदल जाएगा लॉट साइज, चेक कर अपडेट करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी
NSE पर 182 स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स हैं, जिसमें से 54 शेयरों के लिए लॉट साइज में बदलाव हुआ है। इसका सर्कुलर एनएसई ने 28 मार्च को जारी किया। इसे समय-समय पर किया जाता है।

अगर आप स्टॉक के डेरिवेटिव्स में पोजिशन लेते हैं तो अगले महीने से मई (कुछ शेयरों के लिए जुलाई) या इससे बाद की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए स्ट्रैटेजी में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कुछ स्टॉक्स के लिए लॉट साइज बढ़ा दिया है तो कुछ स्टॉक्स के लॉट साइज को घटा दिया है। लॉट साइज को ऐसे समझें कि जैसे कि अगर आपको ONGC के शेयरों का फ्यूचर लेना है या ऑप्शंस तो अभी कम से कम 3850 शेयरों और इसके गुणक में ही शेयरों की पोजिशन ले सकते हैं यानी कि लॉट साइज 3850 है। अगले महीने से मई या इसके बाद की एक्सपायरी के लिए यह लॉट साइज 1925 शेयरों का हो जाएगा यानी आधे पैसे में ही ONGC के F&O में पोजिशन ले सकेंगे।

एनएसई पर 182 स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स हैं, जिसमें से 54 शेयरों के लिए लॉट साइज में बदलाव हुआ है। इसका सर्कुलर एनएसई ने 28 मार्च को जारी किया। इसे समय-समय पर किया जाता है।

42 शेयरों के लॉट साइज में कटौती

एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक 42 शेयरों के लॉट साइज में कटौती हुई है। यह बदलाव 26 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा और यह मई 2024 या इससे बाद की एक्सपायरी के लागू होगा। इस लिस्ट में भारती एयरटेल, भेल, एसबीआई, एलएंडटी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, ओएनजीसी, ट्रेंट, टाटा कंज्यूमर और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। यहां इन शेयरों की पूरी लिस्ट और उनके मौजूदा-नए लॉट साइज की डिटेल्स दी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें