नए साल की छुट्टियों में कम वॉल्यूम के बीच मार्केट 2 फीसदी मजबूत हुआ है, क्योंकि इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स ओमीक्रोन की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 31 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान तेजड़िये हावी हुए। वैल्यू बाइंग और शॉर्ट कवरिंग के चलते सेंटीमेंट में सुधार से 20 दिसंबर के निचले स्तर से बेंचमार्क सूचकांक को 4 फीसदी मजबूती मिली है।
