Get App

Closing Bell : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी, सेंसेक्स 433 अंक भागा, निफ्टी 15825 के पार हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 433 अंक भागा है। निफ्टी 15830 के पार बंद हुआ है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 3:41 PM
Closing Bell : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी, सेंसेक्स 433 अंक भागा, निफ्टी 15825 के पार हुआ बंद
डॉक्टर रेड्डीज ने SUBOXONE दवा को लेकर अमेरिका की INDIVIOR से सेटलमेंट कर लिया है। DRL को 7.2 करोड़ डॉलर मिलेंगे

03:40 PM

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 433 अंक भागा है। निफ्टी 15830 के पार बंद हुआ है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली है। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। रियल्टी, पावर और तेल-गैस शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। मिडकैप 264 अंक चढ़कर 26713 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 184 अंक चढ़कर 33811 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 133 अंक चढ़कर 15832 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 433 अंक चढ़कर 53,161 पर बंद हुआ है।

03:15PM

AUROBINDO PHARMA को SEBI से वार्निंग लेटर (Warning Letter) मिला है। कंपनी का डिस्केलोजर नियमों का उल्लंघन करने  पर वार्निंग लेटर मिला है। US FDA ऑडिट की जानकारी साझा न करने के मामले में ये वार्निंग लेटर मिला है। 2019-2022 के Unit-1 ऑडिट की जानकारी का मामला है। कंपनी पर ऑडिट की पूरी जानकारी न देने और US FDA की आपत्तियों की अनदेखी करने का आरोप है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें