चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नजदीक रोवर उतारकर भारत ने इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता का असर MTAR Tech के शेयरों पर भी दिख रहा है। जिस दिन रोवर चांद पर उतरा था, उस दिन इसके शेयर बीएसई पर 4.84 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे जबकि उसके पहले लगातार तीन दिनों तक इसमें गिरावट थी। 24 अगस्त यानी कल गुरुवार को भी यह मजबूती के साथ 3.83 फीसदी की बढ़त के साथ 2305.70 रुपये के भाव (MTAR Tech Share Price) पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 2450 रुपये तक पहुंच गया था। अब आगे की बात करें तो कंपनी के एमडी का मानना है कि इसरो (ISRO) के आने वाले प्रोजेक्ट्स के दम पर कंपनी का कारोबार तेजी से आगे बढ़ सकता है।