Get App

IT शेयरों में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% लुढ़का, अमेरिका से आने वाली है बड़ी खबर

IT Stocks: आईटी शेयरों में आज 18 सितंबर को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। लगभग सभी प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गया। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजों से पहले आई है। फेडरल रिजर्व आज देर शाम 17-18 सितंबर को चली अपनी बैठक के नतीजों का ऐलान करेगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 12:01 PM
IT शेयरों में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% लुढ़का, अमेरिका से आने वाली है बड़ी खबर
Infosys, TCS और Tech Mahindra ने इस गिरावट की अगुआई की

IT Stocks: आईटी शेयरों में आज 18 सितंबर को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। लगभग सभी प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गया। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजों से पहले आई है। फेडरल रिजर्व आज देर शाम 17-18 सितंबर को चली अपनी बैठक के नतीजों का ऐलान करेगा। इसमें ब्याज दरों को लेकर भी फैसला किया जाएगा, जिसका असर आईटी शेयरों पर हो सकता है। ऐसे में निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए आईटी शेयरों में मुनाफावसूली की रणनीति अपनाई है।

निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर आज 2 से 5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा ने इस गिरावट की अगुआई की। निफ्टी-50 के सभी आईटी शेयरों में भी 2 से 3 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसमें विप्रो और LTIमाइंडट्री भी शामिल हैं।

एंजल वन के टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट, ओशो कृष्षण ने मनीकंट्रोल को बताया, "आईटी कंपनियों और पूरे बाजार के टेक्निकल और फंडामेंटल दोनों ही मानकों पर ऊंचे स्तरों को देखते हुए, मुनाफावसूली हो रही है। यह IT शेयरों के लिए करेक्शन का दौर नहीं है। यह सिर्फ ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली है।" उन्होंने कहा, "कई शेयर अपने लाइफटाइम हाई के करीब थे।"

LTIमाइंडट्री, HCL टेक, टेक महिंद्रा, परसिस्टेंट सिस्टम्स, और एमफैसिस ने एक दिन पहले ही 17 सितंबर को अपना नया 52-वीक हाई छुआ था। यह तेजी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के बावजूद हुई, जिसमें उसने आईटी शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन और पोजिशिंग को लेकर चिंता जताई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें