Market today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 13 अगस्त को कमजोरी के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच 24150 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 692.89 अंक या 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 78,956.03 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 24,139 पर बंद हुआ। आज लगभग 1103 शेयरों में तेजी आई, 2322 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।