Get App

Metal stocks : कॉपर बना तेजी का टॉपर, 7% से ज्यादा भागा हिंद कॉपर का शेयर

Metal stocks : मेटल स्पेस में आज तगड़ा एक्शन है। हिंद कॉपर का शेयर आज करीब 7 फीसदी भागा है। दरअसल, कॉपर की तेजी की वजह से हिंद कॉपर का शेयर फोकस में है। इस साल कॉपर में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 12:51 PM
Metal stocks : कॉपर बना तेजी का टॉपर, 7% से ज्यादा भागा हिंद कॉपर का शेयर
तांबे की कीमतों में बढ़त के चलते हिंद कॉपर का शेयर फोकस में है। यह स्टॉक करीब एक साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। हिंद कॉपर भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड कॉपर कंपनी है

Hindustan Copper share price : सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर में आज लगातार 5वों दिन भी तेजी का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार, 25 सितंबर के कारोबारी सत्र में 7 फीसदी की बढ़त के साथ ये शेयर 330 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है। स्टॉक अपने 52-वीक हाई 353 रुपए के करीब पहुंच गया है। इसकी आज की तेज़ी तांबे की कीमतों में उछाल के कारण आई है। कंपनी को तांबे की कीमतों और मांग में बढ़त का फायदा मिल रहा है।

लंदन मेटल एक्सचेंज में बेंचमार्क थ्री मंथ कॉपर बुधवार के कारोबार में 3.9 फीसदी उछलकर 15 महीने के हाई 10,400 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पर पहुंच गया था। इंडोनेशिया की तांबे की माइनिंग कंपनी फ्रीपोर्ट-मैकमोरन (Freeport-McMoRan) ने इंडोनेशिया में स्थित अपनी ग्रासबर्ग खदान में उत्पादन पर रोक लगाने की घोषणा की हैइस दान में हुए हादसे में 5 खदान कर्मचारी लापता है। इसके चलते यहां पर अस्थाई तौर पर काम बंद र दिया गया है। कंपनी ने गोल्ड और कॉपर उत्पादन गाइडेंस भी घटा दिया है। इसी हफ्ते पेरू की कॉपर खदान में पॉलिटिकल विद्रोह के चलते काम रुका था। बता दें कि फ्रीपोर्ट दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉपर खदान है

फ्रीपोर्ट ने यह भी कहा है कि उसे तीसरी तिमाही में तांबे की बिक्री पहले के अनुमान से लगभग 4 फीसदी कम रहने की उम्मीद है। जबकि, सोने की बिक्री लगभग 6 फीसदी कम रहने की संभावना है। न्यू गिनी के पहाड़ी द्वीप पर स्थित ग्रासबर्ग का ग्लोबल स्तर पर तांबे के उत्पादन का लगभग 3 फीसदी हिस्सा है।

दुनिया भर में ग्रीन एनर्जी पर बढ़ते फोकस और एआई में तेज़ी के बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जरूरी धातु, तांबे की कीमतों में भारी उछाल आया है। साथ ही, दक्षिण अमेरिका और मध्य अफ्रीका की खदानों में हुई दुर्घटनाओं और व्यवधानों के चलते कॉपर की सप्लाई घटी है, जिससे इसकी कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं। तांबे की कीमतों में 1 हफ्ते में 6 फीसदी और 1 साल में 20 फीसदी की तेजी आई है।

फोकस में हिंद कॉपर

तांबे की कीमतों में बढ़त के चलते हिंद कॉपर का शेयर फोकस में है। यह स्टॉक करीब एक साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। हिंद कॉपर भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड कॉपर कंपनी है। रेयर अर्थ थीम पर शेयर में बड़ी तेजी आई है। इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के बाद से शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का

सब समाचार

+ और भी पढ़ें