IPO News: अमेरिकाना रेस्टोरेंट्स इंटरनेशनल आईपीओ के जरिए 180 करोड़ डॉलर (14717.07 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। यह कंपनी मिडिल-ईस्ट देशों में केएफसी (KFC) और पिज्जा हट (Pizza Hut) आउटलेट्स चलाती है। इस आईपीओ के लिए 2.50 दिरहम (55.64 रुपये) से 2.62 दिरहम (58.31 रुपये) का भाव तय किया गया है। अपर प्राइस के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 600 करोड़ डॉलर (49 हजार करोड़ रुपये) का होगा। कंपनी का कहना है कि वह प्राइस रेंज के अपर प्राइस पर शेयरों की बिक्री करना चाहती है यानी कि 2.62 दिरहम से कम की बोली पर शेयर नहीं मिलेंगे। हालांकि फाइनल प्राइस का ऐलान बुधवार को होगा। इसके शेयरों की लिस्टिंग अबूधाबी और रियाद दोनों जगहों पर होगी।
