NTPC Shares: आमतौर पर किसी कंपनी के नतीजे शानदार आते हैं तो माना जाता है कि शेयर रॉकेट बन जाएंगे। हालांकि एनटीपीसी के शेयरों में ऐसा नहीं हुआ और सितंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे के बावजूद यह 4 फीसदी से अधिक टूट गया। बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी का मुनाफा सितंबर तिमाही में 14 फीसदी बढ़ा, लेकिन शेयर BSE पर 4.87 फीसदी फिसलकर 391.70 रुपये के भाव पर आ गए। निचले स्तर पर खरीदारी के चलते भाव में हल्की रिकवरी हुई है लेकिन अब भी यह काफी दबाव में है। आज BSE पर यह 3.13 फीसदी की गिरावट के साथ 398.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
