ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के शेयरों में आज 13 जून को 10 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 10.59 फीसदी की बढ़त के साथ 9681.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 9681.55 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, इसकी पेरेंट कंपनी ओरेकल कॉर्प ने अमेरिका में मजबूत आय की घोषणा की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 83,947 करोड़ रुपये हो गया है।
