Get App

SEBI Study: रिटेल टेडर्स को महंगा पड़ा F&O, FY25 में गंवाए ₹1 लाख करोड़

SEBI की नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि FY25 में 91% रिटेल ट्रेडर्स को F&O में ₹1.06 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। ट्रेडिंग कम हुई है लेकिन लॉस लगातार बढ़ रहे हैं। चार साल में कुल नुकसान ₹2.87 लाख करोड़ पहुंचा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 9:57 PM
SEBI Study: रिटेल टेडर्स को महंगा पड़ा F&O, FY25 में गंवाए ₹1 लाख करोड़
FY25 में F&O ट्रेडिंग करने वाले यूनिक रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या सालाना आधार पर 20% घटी है।

SEBI Study: इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर सेबी (SEBI) की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि रिटेल इन्वेस्टर्स का फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग को लेकर जोश थोड़ा ठंडा पड़ने लगा है। इसका कारण हालिया रेगुलेटरी कदम हैं। लेकिन, इसके बावजूद छोटे निवेशकों को होने वाला नुकसान अब भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। न सिर्फ रकम के हिसाब से बल्कि इसकी फ्रीक्वेंसी के आधार पर भी।

₹1.06 लाख करोड़ का नुकसान

सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में इंडिविजुअल ट्रेडर्स का कुल शुद्ध नुकसान 41% बढ़कर ₹1.06 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह ₹74,812 करोड़ था। ये आंकड़े ट्रांजैक्शन कॉस्ट को एडजस्ट करने के बाद के हैं। हर व्यक्ति का औसतन नुकसान भी बढ़कर ₹1.1 लाख हो गया, जो पिछले साल ₹86,728 था।

निवेशकों की संख्या घटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें