Get App

Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को भारी घाटा, रेवेन्यू भी 82% गिरा; शेयरों पर रहेगी नजर

Q4 Results: टाटा ग्रुप की एक कंपनी के Q4 नतीजे काफी कमजोर रहे। घाटा बढ़कर ₹211 करोड़ हुआ और रेवेन्यू 82% गिरा। हालांकि ऑर्डर बुक में 49% की बढ़त से आगे सुधार की उम्मीद बनी हुई है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 9:59 PM
Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को भारी घाटा, रेवेन्यू भी 82% गिरा; शेयरों पर रहेगी नजर
तेजस नेटवर्क्स का शेयर बुधवार को 1.65% बढ़कर ₹449.85 पर बंद हुआ।

Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी Tejas Networks के चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी को इस दौरान भारी नुकसान हुआ है और रेवेन्यू में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, ऑर्डर बुक में अच्छी बढ़त से आगे के लिए कुछ उम्मीद जरूर दिखती है।

घाटा बढ़ा, प्रदर्शन बिगड़ा

तेजस नेटवर्क्स का शुद्ध घाटा बढ़कर ₹211.3 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹71.8 करोड़ था। यानी घाटा काफी ज्यादा बढ़ गया है।

रेवेन्यू सालाना आधार पर 82.6% गिरकर ₹332.7 करोड़ रह गया। यह एक साल पहले ₹1,906.9 करोड़ था। EBITDA भी मुनाफे से घाटे में बदल गया और ₹121.5 करोड़ के प्रॉफिट की जगह ₹118.2 करोड़ का नुकसान हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें